Search KhabarFast

Press ESC to close

तेज प्रताप ने खेला बड़ा दांव, महुआ में क्रिकेट स्टेडियम और भारत-पाक मैच का किया वादा

तेज प्रताप ने खेला बड़ा दांव, महुआ में क्रिकेट स्टेडियम और भारत-पाक मैच का किया वादा

Tej Pratap Yadav's Election Promise: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। इस बार लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक ऐसा वादा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं। अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल (जेजेडी)' के टिकट पर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप ने घोषणा की है कि अगर वे सत्ता में आए, तो महुआ में एक आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनवाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय मैच भी करवाया जाएगा।

बता दें, तेज प्रताप का यह वादा महुआ के चुनावी सभाओं के दौरान सामने आया। उन्होंने समर्थकों से कहा 'महुआ को क्रिकेट का हब बनाना मेरा सपना है। स्टेडियम बनेगा, और वहां भारत-पाक का मैच होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और बिहार की साख बढ़ेगी।' यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिहार में क्रिकेट की दीवानगी को देखते हुए, यह वादा वोटरों को आकर्षित करने का एक स्मार्ट तरीका लग रहा है।

बगावत से की नई शुरुआत

मालूम हो कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित होने के बाद उन्होंने सितंबर 2025में 'जनशक्ति जनता दल (जेजेडी)' की स्थापना की। पार्टी का चुनाव चिह्न 'ब्लैकबोर्ड' है, जो शिक्षा और युवा विकास पर जोर देने का प्रतीक है। महुआ से उम्मीदवार बनने के साथ ही, तेज प्रताप ने पूरे बिहार में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। 

तेज प्रताप का कहना है कि उनकी पार्टी राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर चलेगी। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर भी दिया, लेकिन परिवारिक तनाव के कारण यह अभी तक नहीं हुआ। खास बात यह है कि उनकी पार्टी के पोस्टरों पर पिता लालू यादव की तस्वीर नहीं है, जो परिवार से दूरी का संकेत देता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast