Vietnam Fire: अचानक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, अब तक 50 लोगों की मौत

Vietnam Fire:  अचानक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, अब तक 50 लोगों की मौत

Vietnam Fire:  वियतनाम से एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि देश के एक अपार्टमेंट की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। जिसमें अब तक 50 लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। आग किन कारणों से लगी इसकी अभी की जानकारी सामने नहीं आई है।  

जानकारी के अनुसार, देश की राजधानी हनोई में देर रात अचानक क अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। जिसमें अब तक 50 लोगों की  मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट में आग लगी वह नौ मंजिला थी और हादसे के समय करीब 150 लोग मौजदू थे। आग की खबर दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद कई दमकल विभाग की गाड़ियों घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव शुरू किया गया। जिसमें से 70 लोगों को बचाया गया, हालांकि उनमे से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

अपार्टमेंट में आग से 50 लोगों की मौत

इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें आग की लफ्तों और धुंए के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पीड़ित कुछ बच्चे भी शामिल है। वहीं घटना के दौरान की बात करें तो लोग अपने बच्चों को बचाने के लिए ऊंची बिल्डिंग से फेंक रहे थे। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं एक साथ इतने लोगों की मौत का कारण यह भी है कि अपार्टमेंट पूरी तरह से बंद था। जिसकी वजह से  लोगों को भागने की जगह नहीं मिली और वह वहीं आग में जलते रहे।

पहले भी ऐसी घटना  का शिकार हो चुके लोग

वहीं यह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी देश में एक साल पहले तीन मंजिला कराओके बार में आग लगने की खबर सामने आई थी। जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही कम से कम 17 लोग घायल हो गए थे। हालांकि इस घटना क बाद बार के मालिक को गिरफ्तार भी किया गया था। इससे पहले भी साल 2018 में चिन मिन्ह सिटी में एक अपार्टमेंट परिसर में आग लगी थी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a comment