
नई दिल्ली : आपने अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तो खूब खाए होंगे. लेकिन कुछ व्यंजन ऐसे होते है जिसे हम किसी खास मौके पर बना सकते है. उन्हीं मे से एक है वेज मक्खनवाला. जी, हां वेज मक्खनवाला एक ऐसी रेसिपी है जिसें आप खास मौके पर बना सकते है और ये बहुती ही स्वादिष्ट बनता है. आज हम आपको वेज मक्खनवाला बनाना सिखाएंगें.
जानें कैसे बनता है वेज मक्खनवाला
सामग्री
मक्खन
स्वादानुसारनमक
कटी हुई गाजर
कटी हुई शिमला मिर्च
कटी हुई बीन्स
कटी हुई बेबी कॉर्न
कटी हुई गोभी
लॉन्ग
इलाइची
दालचीनी
सुखी कश्मीरी मिर्च
धनिया के बीज
काली मिर्च
काजू
लहसुन
अदरक
हरी मिर्च
बारीक कटे प्याज
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
जीरा पाउडर
गरम मसाला पाउडर
टमाटर प्यूरी
क्रीम
विधि
वेज मक्खनवाला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें. कढ़ाई में मक्खन डालें और उसे गर्म करें. उसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, बीन्स, गोभी डाले और कम से कम 5 मिनट के लिए पकाएं. उसे ज्यादा नरम न होने दें.वहीं सब्जियों में थोड़ा क्रंच होना चाइये. इसके बाद गैस बंद करे दें.
वहीं अब एक कढ़ाई में मक्खन गरम डालें और गर्म करें. इसके बाद उसमें दालचीनी, लॉन्ग, इलाइची, काली मिर्च, सुखी लाल मिर्च, धनिये के बीज, काजू डाले और 2 मिनट तक पकाएं. इसके बाद उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, प्याज डाले और उसे सुनहरा होने तक पकाएं. उसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दे. वहीं अब इस मिश्रण को मिक्सर जार में थोड़े पानी के साथ डाले और पीस कर पेस्ट बना लें. इसके बाद एक बाउल में उस मिश्रण को निकाल लें.
इसके बाद एक कढ़ाई में मक्खन गरम डालें और गर्म करें. उसके बाद उसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और उसे पकाएं.इसके बाद उसमें पिसा हुआ मिश्रण डालें और 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं. इसके बाद उसमें टमाटर की प्यूरी डाले और उबलने दें. उबाला आने के बाद इसमें क्रीम डाले और उसे मिलाएं. उसके बाद उमें सब्जियां डालेऔर कढ़ाई को ढक दें. वहीं ग्रेवी के लिए आप उसमें थोड़ा दूध डाल सकते है. वहीं अब इसमें उपर से बटर डालें. अब आपका वेज मक्खनवाला तैयार है. आप इस तन्दूरी रोटी, लच्छा परांठा के साथ भी परोस सकते है.
Leave a comment