
Vastu Tips for Plants: चारों तरफ हरियाली होने से मन को शांति मिलती है। यही वजह है कि आजकल बागवानी करना और तरह-तरह के पेड़-पौधों को घर में लगाना काफी ट्रेंडिंग है। इसके लिए जो पेड़-पौधा पसंद आता है, हम उसे घर में लगा देते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगाए गए पेड़-पौधों का कनेक्शन सीधा हमारे जीवन से जुड़ता है।
लेकिन ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से दुर्भाग्य आकर्षित होता है। ये पेड़-पौधे जीवन में नकारात्मकता के साथ असफलता भी ला सकते हैं। आइए जानते हैं किन पौधों को घर में रखना वर्जित माना जाता है।
इमली: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी इमली के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह पौधा नकारात्मकता को आकर्षित करता है। इससे घर की सुख-शांति छिन जाती है।
बोनसाई: घर में सजावट के लिए बोनसाई के पौधे रखने का चलन बढ़ गया है। ये पौधे दिखने में जरूर खूबसूरत होते हैं। लेकिन इसे घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये तरक्की में रुकावट बनते हैं।
मिल्कवीड: इस पौधे को घर में ना लगाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह पौधा दुर्भाग्य को आकर्षित करता है। जिससे आपके घर का वातावरण खराब हो सकता है। इससे आपके बना बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कपास: कपास का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। घर के लोगों में मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।
आलियंडर: ये पौधा खतरे से जोड़कर देखा जाता है। क्योंकि ये पौधा जहरीला होता हैं। इससे आपको दुख भरे समाचार मिल सकते हैं। इस पौधे के घर में होने से घर का वातावरण नकारात्मक हो जाता है।
मेहंदी: मेहंदी एक भीनी सुगंध छोड़ती है। लेकिन मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। ये पौधा घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है।
कांटेदार पौधे:घर को सजाने के लिए गुलाब के पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके अलावा कोई भी कांटेदार पौधा घर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर में तनाव और क्लेश पैदा कर सकता है।
बबूल: ऐसे तो बबूल में औषधिक गुण पाए जाते है। लेकिन इसकी घर में मौजूदगी से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर बीमार रहने लगते हैं।
सूखे पौधे: घर में रखे सूखे पौधे को तुरंत हटा दे। इससे आपको कभी अच्छी खबरें नहीं मिलेंगी। इन पौधे को आकस्मिक दुर्घटना का कारक भी माना जाता है।
Leave a comment