
Vastu Shastra Tips: हिन्दू धर्म में शुरू से ही वास्तु शास्त्र का महत्व रहा है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, हर चीज सही दिशा में रखने पर जोर दिया जाता है। क्योंकि इन दिशाओं को ध्यान में रखकर ही कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है और कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं।
परिवार की तरक्की के लिए हर कोई वास्तु शास्त्र केअनुसार ही काम करता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता है। इन चीजों को दक्षिण दिशा में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है। लेकिन अगर आप चाहते है मां लक्ष्मी हमेशा आपसे प्रसन्न रहें तो घर की दक्षिण दिशा में इन चीजों को जरूर रखें।
झाडू: सनातन धर्म में झाडू को लक्ष्मी मानकर पूजा की जाती है। जैसे दिवाली के समय घनतेरस में होता है। लेकिन झाडू को घर के दरवाजे पर रखने की बजाए घर की दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखें। इससे धन की देवी प्रसन्न हो जाती हैं।
सोना-चांदी व धन: घर की दक्षिण- पश्चिम दिशा में सोना-चांदी व धन रखना शुभ होता है। ऐसा करने से दौलत में बढ़ोतरी होती है।
पलंग का सिरहाना: सोने का पलंग चाहे कैसा भी हो, लेकिन हमेशा दक्षिण दिशा की ओर ही होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में खुशहाली और शांति बनी रहती है।
चिड़िया का पोस्टर लगाएं: आजकल लोग घर की दीवारों को सजाने के लिए फोटो फ्रेम या पोस्टर का इस्तेमाल करते है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए आप घर की दक्षिण दिशा में चिड़िया का पोस्टर लगा सकते है। इससे घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है। वहीं वैवाहिक जीवन मधुर रहता है।
Leave a comment