
Vastu Shastra Tips: हिन्दू धर्म में शुरू से ही वास्तु शास्त्र का महत्व रहा है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, हर चीज सही दिशा में रखने पर जोर दिया जाता है। क्योंकि इन दिशाओं को ध्यान में रखकर ही कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है और कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं।
अक्सर घरों की साफ-सफाई करते समय कुछ लोग घर के मुख्य द्वार को ही भूल जाते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, तरक्की का रास्ता घर के मेन गेट से ही हो के जाता है। मेन गेट पर ध्यान न देने की वजह से उन्हें वास्तु दोष लगता है। जिसकी वजह से लोग पैसों की कमी से लेकर शारीरिक और मानसिक समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं।
घर के मेन गेट की चौखट पर कुछ चीजों के रखना अच्छा साबित हो सकता है। इन चीजों को घर के मुख्य द्वार के चौखट पर रखने से घर में खुशहाली बनी रहती है। घर में सुख- समृद्धि होने से मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसलिए अगर आप चाहते है मां लक्ष्मी हमेशा आपसे प्रसन्न रहें तो घर के मुख्य द्वार के चौखट पर इन चीजों को जरूर रखें।
तुलसी का पौधा: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। इसी के साथ घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है। नकारात्मकता घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है।
दीया: वास्तुशास्त्र के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाकर रखना शुभ माना जाता है। ऐसे घरमें हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
गणेश जी की प्रतिमा लगाएं: घर की खुशहाली और परिवार की सारी बाधाओं को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार के अंदर और बाहर की ओर भगवान श्री गणेश की दो प्रतिमाएं लगाएं। ये प्रतिमाएं इस तरह से लगी होनी चाहिए जिससे दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे।
तोरण लगाएं: सुख-समृद्धि का वास घर में हो इसके लिए घर के मेन गेट पर तोरण जरूर लगाएं। आम, अशोक या पीपल के पत्तों से बना तोरण बहुत शुभ माना जाता है।
मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाएं: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं अगर आप सुबह के समय मुख्य द्वार पर आटे से रंगोली भी बनाएं, तो ये घर में धन-सम्पदा और खुशहाली लाने के लिए बेहतर तरीका हो सकता है।
स्वास्तिक चिन्ह बनाएं: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर रोजाना स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके साथ ही अगर आप स्नान करने के बाद घर की देहरी को हल्दी मिले पानी से धोएं तो ये घर में सुख-समृद्धि लाने में आपकी मदद करेगा।
घोड़े की नाल लगाएं: घर की परेशानियों और नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार नाल को शुक्रवार के दिन घर पर लाएं और इसको पूरी रात सरसों के तेल में डुबोकर रख दें। अगले दिन शनिवार को नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगा दें।
Leave a comment