Varanasi: कॉलेज के लिए निकली लड़की की गला रेत कर हत्या, होटल के कमरे में मिली लाश

Varanasi: कॉलेज के लिए निकली लड़की की गला रेत कर हत्या, होटल के कमरे में मिली लाश

Varanasi Girl Murder Case: उत्तर प्रदेश सरकार सूबे में कानून व्यवस्था कायम करने के कई दावे करते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दी है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास कमरे में 23 वर्षीय अलका बिंद की लाश मिली। अलका घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन जब वो शाम को घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी। इसी दौरान अलका की लाश ढाबे के पास एक कमरे में मिली। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, अलका की हत्या गला रेत कर की गई है। हालांकि, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की भी तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने ढाबे के कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है।

युवक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, अलका बिंद बुधवार सुबह घर से अपने कॉलेज के निकली। वो डिग्री कॉलेज में MSCकी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। करीब 9:30  बजे वो कॉलेज से 300 मीटर की दूरी पर स्थित ढाबे पर पहुंच गई। इस ढाबे पर पहले से ही एक लड़का उसका इंतजार कर रहा था। फिर अलका उस लड़के साथ कमरे में गई। माना जा रहा है कि इसी दौरान इस युवक ने अलका की हत्या कर दी। हालांकि, शाम तक वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु कर दी। उधर जब शाम में होटल के कमरे की सफाई के लिए कर्मचारी गया तो उसे वहां अलका की लाश दिखी। इसके बाद परिजन और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने लाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेजदियागया है। साथ ही अलका के सहेलियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ढावे पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। साथ ही CCTV में दिख रहे युवक की तलाश भी शुरु कर दी गई है।

परिजनों ने काटा बवाल

इस हत्याकांड सामने आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने इस घटना से संबंधित एक खबर को शेयर करते हुए परिवार को जल्द न्याय देने की मांग की। वहीं, गुरुवार सुबह मृत लड़की की लाश को हाईवे पर रखकर परिजनों खूब हंगामा किया। परिजनों ने अलका को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और दोषी को सख्त सजा की मांग की। गौरतलब है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लेकिन पुलिस इस हत्या के पीछे का कारण को जानने में जुटी हुई है।

Leave a comment