
Uttarakhand Cloudburst:उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने की खबर समाने आई है। इस बार रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र और चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे में कई परिवारों के फंसे होने की सूचना है। चमोली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए है। जिसमें पति-पत्नी लापता हो गए। घटना में 2 अन्य लोग घायल हैं, जबकि गौशाला ढहने से 20 मवेशी मलबे में दब गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, 'रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण कुछ परिवारों के फंसे होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं, आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा, "सुरक्षित स्थानों पर यातायात रोक दिया गया है। तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से आगे भेजने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Leave a comment