Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल

Uttarakhand News: कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल

Uttarakhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की, जिसमें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक सूची में स्पष्ट रूप से उनका नाम शामिल है। इन नियुक्तियों का प्रभाव नए राज्यपालों द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।

इसके साथ ही राष्ट्रपति ने ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है। वर्तमान में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह हैं, जिन्होंने सितंबर 2021 में पदभार संभाला था।

जानिए कौन हैं वो

डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हुआ था। वे आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक हैं। उन्होंने 1990, 1993, 1998 और 2003 में बरघाट विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक चुने जाने के बाद 2003 से 2005 तक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व निभाया। इसके अलावा वे 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। लंबे समय से भाजपा से जुड़े डॉ. बिसेन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश में पदभार ग्रहण की तिथि जल्द घोषित होने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi News: पीएम मोदी ने दुनिया को दिया ‘Power to Empower’ का मंत्र, बताया 21वीं सदी में असली पावर क्या है

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2026 ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीस साल की उनकी यात्रा और वो मुझे कह रहे हैं कि वो मैं उनका मित्र हूं। वायु में भी बड़े हैं। अपने काम के संबंध में सफल व्यक्ति हैं, सफल भी हैं, समर्पित भी हैं और भारत के प्रति उनका जो प्यार है उसको मैंने बहुत गहराई से अनुभव किया है। व्यक्तिगत रूप से हमेशा उनका सम्मान करता हूं, उनका चाहक रहा हूं और आज भी भारत के प्रति उनका प्रेम, वैश्विक मंचों पर भारत के प्रति उनकी भावनाएं हमेशा बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा देने वाली रही है।

Punjab News: कैमरे पर नशे के कारोबार का खुलासा, फिर गोलियों से गूंजा इलाका! परविंदर झोटा हत्याकांड से हड़कंप

Punjab News:पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले को लेकर ड्रग्स के कथित कारोबार, विवाद और गोलीबारी की चर्चा तेज हो गई है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। हालांकि, मामले से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी जरूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast