Hyundai Bayon: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई SUV Hyundai BAYON से पर्दा उठा दिया है। शानदार डिजाइन, आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लैस इस गाड़ी को भारतीय बाजार में 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए ग्राहकों को 11,000 रुपये की टोकन राशि जमा करनी होगी। ग्राहक इसे हुंडई की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।
नई Hyundai BAYON को कंपनी ने आकर्षक SUV डिजाइन और आधुनिक स्टाइल के साथ पेश किया है। इसके एक्सटीरियर में बोल्ड डिजाइन लैंग्वेज, दमदार बॉडी प्रोफाइल और खास H-Edge लाइटिंग डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी की SUV रेंज में इसे Venue और Creta के बीच जगह दी जाएगी। ऐसे में यह उन ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है, जो स्टाइलिश लुक के साथ आधुनिक सुविधाओं वाली SUV खरीदना चाहते हैं।
AI वॉयस असिस्टेंट और डुअल स्क्रीन जैसे हाईटेक फीचर्स
Hyundai BAYON की सबसे खास खूबियों में इसका इन-बिल्ट Generative AI वॉयस असिस्टेंट शामिल है। इसमें 12.3 इंच की दो कर्व्ड स्क्रीन वाला डिजिटल कॉकपिट, 70 से अधिक Hyundai Bluelink कनेक्टेड फीचर्स और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, इसका वॉयस असिस्टेंट हिंदी, अंग्रेजी, हिंग्लिश, तमिल, बंगाली और तेलुगु सहित कई भाषाओं में 500 से अधिक वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है। इससे ड्राइविंग के दौरान कई काम वॉयस कमांड के जरिए करना आसान हो सकता है।
लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी
नई Hyundai BAYON में 1.5 लीटर का चार-सिलेंडर MPi पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान अभी नहीं किया है। इसकी लॉन्चिंग 26 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है और डिलीवरी त्योहारी सीजन में शुरू होने की उम्मीद है। अब ग्राहकों की नजर इसकी कीमत और वेरिएंट की जानकारी पर रहेगी।
Also read: ₹18 हजार की नौकरी से 50 लाख के पैकेज तक, 26 साल के अर्जुन ने 3 साल में बनाई 75 लाख की संपत्ति