Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: यूपी के बाराबंकी में महिलाओं को पीटा, बच्चों पर तानी पिस्टल, 40 मिनट तक परिवार को बंधक बनाकर 95 लाख की लूट

UP NEWS: यूपी के बाराबंकी में महिलाओं को पीटा, बच्चों पर तानी पिस्टल, 40 मिनट तक परिवार को बंधक बनाकर 95 लाख की लूट

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। देवा-चिनहट मार्ग पर ग्वारी चौराहे के पास किराना व्यापारी आलोक जायसवाल उर्फ हिमांशु के घर में घुसे चार हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 95 लाख से अधिक रुपये की नगदी और जेवरात लूट लिए।

बताया जा रहा है कि बदमाश पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए और सबसे पहले घर की महिलाओं को निशाना बनाया। विरोध करने पर महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की गई, जबकि मासूम बच्चों पर पिस्टल तानकर पूरे परिवार को डराया गया। बदमाशों ने परिवार के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दी। करीब 40 मिनट तक बदमाश घर के अंदर आतंक मचाते रहे। अलमारी और बक्सों को खंगालकर लाखों की नकदी और कीमती जेवरात समेट ले गए। जाते-जाते बदमाश परिवार को धमकी भी देकर फरार हो गए।

इलाके में हड़कंप

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 5 टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी करीबी व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में 8 महीने की लव स्टोरी का खौफनाक अंत, वॉलीबॉल प्लेयर की पीट-पीटकर हत्या

Faridabad Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में राजस्थान के वॉलीबॉल खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि युवक राजस्थान के भिवाड़ी के सैदपुर गांव का रहने वाला था। वह वॉलीबॉल का शानदार खिलाड़ी थी। उसने कई मेडल भी जीते थे। इस घटना के पूरे गांव मातम-सा पसर गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में शुरू कर दी।

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में SDRF का ‘ऑन ग्राउंड एक्शन’, बद्रीनाथ धाम पहुंचे सेनानायक अर्पण यदुवंशी

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा दिनांक 23 मई 2026 को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने धाम क्षेत्र में तैनात SDRF टीमों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं यात्रा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast