Almora Road Accident: अल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

Almora Road Accident:  अल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

Almora Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण-विनायक मार्ग के शिलापनी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ। जहां  पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर बस गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 12लोग सवार थे। जिसमें 7लोगों लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य जारी है,फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे पर सीएम धामी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्सपर ट्वीट कर लिखा कि जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं।ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

Leave a comment