UP: 1 बेटे की चाहत ने बनाया 7 बच्चों का बाप, महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

UP: 1 बेटे की चाहत ने बनाया 7 बच्चों का बाप, महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

लखनऊ: आज के समय में लड़कियां लड़कों के साथ कदम बढ़ा रही है। आज के समय में लड़किया लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। लेकिन देश में आज भी कुछ हिस्से ऐसे भी है  जहां लड़कियों से ज्यादा लड़कों कोतवज्जो देते है। अक्सर एक लड़के की चाहत में लोगों इतने डूब जाते है कि लड़के के अलावा उनको ओर कुछ नहीं दिखाई देता है। जिसकी वजह से उनके घर कई बच्चे पैदा हो जाते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां बेटे की चाहत में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया जिसमें तीन बेटी और एक बेटा पैदा हुआ है।

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। जहां पर एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने एक साथ 4बच्चों को जन्म दिया है।जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है। फिलहाल जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ हैं, अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दरअसल एत्माद्दौला के प्रकाश नगर मोहल्ले में रहने वाले मनोज कुमार की पत्नी खुशबू की तबीयत अचानक खराब हो गई। मनोज ने अपनी पत्नी को ट्रांस यमुना इलाके के जय अंबे अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच के बाद पता चला कि महिला गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड में दो जुड़वा बच्चों के बारे में पता चला। लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है उधर, अचानक हुई डिलीवरी के खर्चे को पूरा करने के लिए महिला के पति मनोज को अपने मकान मालिक से रकम उधार लेनी पड़ी है। साथ ही वह अब मदद की गुहार लगा रहा है। मनोज एक ऑटो चालक है और एक साथ इतने बच्चों को कैसे संभालेगा। इसलिए उसने मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, सात बच्चों के पिता ने यह भी कहा है कि बच्चों को पालने के लिए अब वह पहले से ज्यादा मेहनत करेगा।

Leave a comment