T20 World Cup 2026 Final: 'दिल तोड़ने भी पड़े तो...' टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के कप्तान ने खतरनाक संदेश, पैट कमिंस याद आए

T20 World Cup 2026 Final: 'दिल तोड़ने भी पड़े तो...' टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के कप्तान ने खतरनाक संदेश, पैट कमिंस याद आए

T20 World Cup 2026 Final: गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला 8 मार्च (रविवार) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले मेहमान टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने बयान से टीम इंडिया पर दबाव बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अगर विश्व कप का खिताब जीतने के लिए भारतीय फैन्स का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का यह बयान साल 2023 में वनडे विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया कप्तान पेंट कमिन की याद दिलाता हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले कहा था कि वो स्टेडियम में मौजूद भीड़ को साइलेंट करना चाहते हैं और हुआ भी कुछ ऐसा ही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा कर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

कुछ दिल तोड़ने पड़ें तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है- सेंटनर

मुकाबले से न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुकाबले में हमारी टीम फेवरिट नहीं मानी जा रही है, लेकिन अगर खिलाड़ी छोटी-छोटी गलती ना करें और उसे सही तरीके से अंजाम दें तो न्यूजीलैंड की टीम विश्व चैंपियन बन सकती है। टीम अगर अच्छा प्रदर्शन करें तो हम खुद को ट्रॉफी जीतने की स्थिति में ला सकते हैं। अगर इसके लिए कुछ दिल तोड़ने पड़ें तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है।

भारतीय गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था- सेंटनर

मिचेल सेंटनर ने कहा कि मुकाबले में भारत पर हमसे ज्यादा दबाव होगा क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान पर विश्व का खिताब जीतना चाहेगी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के बल्लेबाज इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे है। लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करते हुए भारतीय गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

Leave a comment