Mahakumbh 2025: महाकुंभ में सफाई अभियान का बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में सफाई अभियान का बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

MahaKumbh 2025 World Records: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13जनवरी से शुरु हुए महाकुंभ का समापन कल महाशिवरात्रि के मौके पर हो गया है। 45दिनों से चल रहे महाकुंभ में 66करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई हैं। वहीं, आज गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में 3वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बने हैं।

महाकुंभ 2025में बने 3गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रयागराज में 45दिनों से चल रहे महाकुंभ 2025में 3गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं।

1. पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्वाधिक श्रद्धालुओं वाला दुनिया का पहला आयोजन महाकुंभ बना। महाकुंभ के 45दिन में 66करोड़ 38लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। देश-विदेश से आए लोग इस आयोजन का हिस्सा बने हैं।

2. दूसरा रिकॉर्ड हैंड पेंटिंग को लेकर बना है। जिसमें 10,102लोगों ने भाग लिया था। यहां करीब 12102कलाकारों ने एक साथ पेंटिंग बनाकर एक नया इतिहास रचा। इससे पहले 7660कलाकारों द्वारा एक साथ पेंटिंग का रिकॉर्ड था।

3. तीसरा रिकॉर्ड स्वच्छता अभियान को  लेकर बना है। सफाई अभियान के दौरान गंगा सफाई में 360लोगों ने 4स्थानों पर सफाई की। तो वहीं, 19,000लोगों ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।

CM योगी ने दी बधाई

महाकुंभ 2025 में बने 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र आज 27 फरवरी को सौंपे गए। पुरस्कार प्राप्त करते हुए CM योगी ने कहा कि अब प्रयागराज एक आधुनिक सिटी बन चुकी है। इस दौरान मेला आयोजन में शामिल अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया हैं। CM योगी ने सभी अधिकारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस बधाई के पात्र हैं। क्योंकि इनके सहयोग के बिना महाकुंभ का ये आयोजन सफल नहीं हो सकता था।

Leave a comment