भारत का अनोखा पार्क जहां वेदों का मिलेगा संपूर्ण ज्ञान

भारत का अनोखा पार्क जहां वेदों का मिलेगा संपूर्ण ज्ञान

वेदवन पार्क…जो नोएडा में बनाया गया प्रदेश का पहला पार्क है। यह पार्क ऋषि-मुनियों को समर्पित किया गया है। इस पार्क में ऋषियों के जीवन से जुड़ी किसी घटना को स्कल्पचर और आर्ट के जरिये प्रदर्शित किया है। जिसमें नई पीढ़ी को ऋषि मुनियों के साथ वेदों का ज्ञान भी मिल सकेगा।

नोएडा के इस पार्क में मिलेगा वेदों का ज्ञान

पार्क के बीचों बीच ऋषि अगस्त्य की 30फीट ऊंची मूर्ति लगाई गई है। पार्क में ऋषि अगस्त्य, ऋषि अत्रि, भारद्वाज ऋषि, गौतम ऋषि, जमदग्नि ऋषि, ऋषि वशिष्ठ, ऋषि विश्वामित्र के नाम पर सप्तऋषि जोन बनाया गया है। प्रत्येक जोन में उनके ज्ञान और उपदेशों की जानकारी का वर्णन किया गया है।

12एकड़ में फैला है पार्क

यह पार्क 12एकड़ यानी 29हजार 300वर्गमीटर में फैले पार्क का निर्माण 22.68करोड़ में किया गया है। यहां चार वेदों के आकर्षण के साथ कई दीवारें बनाई गई हैं। नोएडा के सेक्टर-78स्थित इस पार्क को करीब 28करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।

Leave a comment