Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए मासूम, रिहैब सेंटर में 4 बच्चों की मौत और 20 की हालत नाजुक

UP News: फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए मासूम, रिहैब सेंटर में 4 बच्चों की मौत और 20 की हालत नाजुक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक सरकारी रिहैब सेंटर से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। जिस वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 20 बच्चों की हालत गंभीर है। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, कुछ बच्चों को KGMU रेफर किया गया है।

20 बच्चों की हालत नाजुक

यूपी के लखनऊ में एक सरकारी रिहैब सेंटर में फूड पॉइजनिंग की वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। जिसके बाद बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि मंगलवार शाम को रिहैब सेंटर से करीब 20 बच्चों को अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टर ने आगे बताया कि ये सभी बच्चे मानसिक रूप से विकलांग हैं। जांच करने पर पता चला कि उनमें पानी की कमी थी। इसके बाद हमने तुरंत उनका इलाज शुरु कर दिया। लेकिन बावजूद इसके चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कुछ की की हालत में सुधार हुआ है।

जांच के लिए समिति का गठन

बता दें, फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आने के बाद लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट ने एक समिति का गठन किया है। समिति ने कारण जानने के लिए प्रभावित बच्चों से पूछताछ भी की है। इसके अलावा रिहैब सेंटर से खाने के नमूने के सैंपल को इकठ्ठा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

131 हस्तियों को किया गया पद्म पुरस्कार से सम्मानित, धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

Nation Awardess 2026: देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सोमवार को कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। ये पुरस्कार कला,साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को दिया गया।

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: इन दिनों देश में लोग गर्मी से झुलस रहे है। लू औ तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 मई यानी कल देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी है। साथ ही कई राज्यों में 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

अब दिल्ली टू चंडीगढ़ सिर्फ 3 घंटे में, दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच फैलेगा एक्सप्रेस-वे का जाल

Delhi-Amritsar Expressway: अब राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय हो सकती है। क्योंकि एक्सप्रेस-वे का बड़ा नेटवर्क तैयार होने जा रहा है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच यात्रा का समय 5-6 घंटे से घटकर 2 घंटे का हो जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast