Search KhabarFast

Press ESC to close

UMESH PAL MURDER CASE: पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 6 शूटरों ने दिया वारदात को अंजाम

UMESH PAL MURDER CASE: पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 6 शूटरों ने दिया वारदात को अंजाम

amesh pal murder case: एक बार फिर उत्तर प्रदेश गोलियों की गूंज से दहल उठा। बता दें कि पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या मामले के एकलौते गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी। 6शूटरों ने 47सेकेंड तक उमेश पाल पर गोलियां बरसाईं और कई बम भी पटकाए। दरअसल उमेश राजू पाल के बालसखा और रिश्तेदार थे। वह उनकी हत्या मामले में गवाह भी थे, जिसके कारण माफिया अतीक अहमद गैंग उसे अपना दुश्मन नंबर एक समझता था।

क्या है पूरा मामला

दरअससल, 25जनवरी 2005को तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या की गई थी। उस समय में वह दो गाड़ियों के काफिले के साथ अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ियों को घेरकर शूटरों ने फायरिंग की। राजू पाल समेत उनके दो करीबियों की इस वारदात के बाद मौत हो गई थी। उमेश पाल इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे। मामले की पैरवी स्थानीय कोर्ट-कचहरी से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक उमेश पाल ही कर रहे थे।

उमेश की पैरवी ही थी कि हाई कोर्ट ने दो महीने में राजू पाल हत्याकांड का ट्रायल पूरा करने का आदेश दिया था लेकिन इससे पहले ही उमेश पाल की हत्या कर दी गई। उमेश की हत्या उनके घर के ठीक सामने की गई है, जिसमें 6शूटर शामिल थे। शूटरों को वारदात को अंजाम देने में सिर्फ 47सेकेंड लगे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast