Uttapam Recipe : सीखें स्वादिष्ट उत्तपम की रेसिपी

Uttapam Recipe : सीखें स्वादिष्ट उत्तपम की रेसिपी

नई दिल्ली :  कहते है दिन की शुरूआत अगर अच्छे नाश्ते से होतो पूरा दिन अच्छा जाता है. वहीं अगर नाश्ते में उत्तम जैसा स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाए तो बात ही क्या है. उत्तपम बहुत ही मशहूर साउथ इंडियन डिश है.यह सुबह के नाश्ते के लिए बहुत ही बढ़िया रेसिपी है, जोकि तुरंत बिना किसी खमीर के प्रयोग के बनाया जा सकता है. वहीं आज हम आपको घर का पौष्टिक उत्तपम बनाना सिखांएगे जो कि बनाना बहुत आसान है.

चलिए जानते है कैसे बनता है उत्तपम

सामग्री

1 कप रवा, दरदरी मोटी

½ कप दही

¾ टी स्पून नमक

½  कप पानी

टॉपिंग के लिए:

1 बारीक कटा हुआ प्याज़

बारीक कटी हुई ½ शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई½ शिमला मिर्च,

1 कसी हुई गाजर

1बारीक कटा हुआ टमाटर

2 टेबल स्पून कटा हुआ बारीक धनिया

बारीक कटा हुआ अदरक

1 बारीक कटी हुई मिर्च

कुछ करी पत्ते

विधि

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप रवा, ½ कप दही और ¾ टीस्पून नमक लें.वहीं अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ. इसके बाद इसमें ½ कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएँ. इसके बाद 20 मिनट तक या रवा के पानी को सूखने तक इसे रखा रहने दें.इसके बाद इसकी कंसिस्टेंसी को देखें और अगर जरूरी है, तो जरुरत के हिसाब से इसमें पानी डालें. इसके बाद सब्जियों की टॉपिंग 1 प्याज, ½ शिमला मिर्च, 1 गाजर और 1 टमाटर को बारीक काट कर तैयार करें.इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 1 इंच अदरक, 1 मिर्च, कुछ करीपत्ते और ¼ टीस्पून नमक भी डालें.अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ. इसके बाद अब बनाए हुए रवा से छोटे-छोटे उत्तपम बनाएँ.अब इन पर एक टेबलस्पून से तैयार टॉपिंग रखें और हल्के से दबाएँ.अब एक टीस्पून तेल उत्तपम के चारो तरफ डालें. इसके बाद इसको ढककर एक मिनट या उत्तपम के अच्छे से पकने तक पकाएं.इसके बाद आपका उत्तपम तैयार है और आप उसे टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ भी परोस सकते है.

Leave a comment