अगर आयुर्वेद के अनुसार किया भांग का इस्तेमाल तो मिलेगी इन बिमारियों में राहत

सावन का पवित्र माह चल रहा है, तो भोलेनाथ को उनकी पसंद का भांग-धतूरा भी चढ़ाया जा रहा है। आपको पता है कि, भांग एक नशीली चीज है, जिसे खाने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जैसे - दिमाग काम करना बंद कर देता है, आंखें लाल हो जाती हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है, सांस लेने में भी तकलीफ होती है। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो ये जानते हैं कि इतने नुकसानदायक भांग में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं। बता दें कि, अगर आयुर्वेद के हिसाब से भांग का सेवन किया जाए तो कुछ बीमारियों में आपको काफी ज्यादा आराम भी मिल सकता है।
भांग खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां
आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर सिर में तेज दर्द हो रहा है और आराम नहीं मिल पा रहा है तो भांग की पत्तियां पीसकर उसके दो-तीन बूंद कान में डालने से सिरदर्द में काफी राहत मिलती है।
जिन लोगों को खांसी आती है, उन्हें भांग की पत्तियां सुखाकर पीपल की पत्ती, काली मिर्च और सोंठ के साथ मिलाकर पी लेना चाहिए। क्यूंकि आयुर्वेद में बताया गया है कि इस तरह खांसी की समस्या दूर हो जाती है।
आयुर्वेद के अनुसार, भांग की पत्तियां डाइजेशन को भी सुधारने का काम करती है। सुबह उठने के बाद खाली पेट ही अगर आप भांग की दो-तीन पत्तियां चबाएं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
बता दें कि, भांग त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे- पिंपल्स, एक्ने और दाग को खत्म करने में काफी मददगार होता है। आयुर्वेद के अनुसार, भांग की पत्तियां पीसकर उसे पिंपल वाली जगह पर लगाएं, कुछ ही दिन में पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।
University of Nottingham के एक शोध में पाया गया है कि स्ट्रोक जैसी खतरनाक समस्या में भी भांग आराम पहुंचा सकता है, किसी को स्ट्रोक आने पर अगर उसे भांग खिलाया जाए तो काफी आराम मिल सकता है।
अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में चोट लग गई है और घाव नहीं भर रहा है तो भांग की पत्तियां पीसकर उसका लेप लगाएं, इससे घाव जल्दी से भर जाएगा और इंफेक्शन भी नहीं होगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव को अपनाने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Leave a comment