Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन का संकट, क्या राष्ट्रपति ट्रंप संभाल पाएंगे स्थिति?

अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन का संकट, क्या राष्ट्रपति ट्रंप संभाल पाएंगे स्थिति?

US Shutdown: अमेरिका एक बार फिर सरकारी शटडाउन की कगार पर खड़ा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने के लिए कम से कम 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन उन्हें सिर्फ 55 वोट मिले हैं।अब सरकार के पास जरूरी फंडिंग का विस्तार नहीं है और इस वजह से कई सरकारी कामकाज रुक सकते हैं। अमेरिकी कानून के तहत जब तक बजट या अस्थायी फंडिंग बिल पास नहीं होता, तब तक गैर-जरूरी सरकारी विभागों और सेवाओं को बंद करना पड़ता है। पिछले दो दशकों में ये अमेरिका की 5वीं बड़ी शटडाउन स्थिति बन सकती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ट्रंप इस स्थिती को संभाल पाएंगे? 

मतदान भी तय नहीं

इससे पहले रिपब्लिकन ने सरकार को 21 नवंबर तक खुला रखने के लिए एक अल्पकालिक वित्त पोषण विधेयक पेश किया है। वहीं, डेमोक्रेट्स का कहना है कि ये पर्याप्त नहीं है। वे चाहते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीष्मकालीन मेगा-बिल से मेडिकेड कटौती को वापस लिया जाए और अफोर्डेबल केयर एक्ट के प्रमुख टैक्स क्रेडिट को बढ़ाया जाए। रिपब्लिकन ने इन मांगों को खारिज कर दिया है। किसी भी पक्ष के पीछे हटने के की वजह से इस हफ्ते सदन में मतदान भी तय नहीं है।

क्या होगा असर?

अगर समय सीमा बीत जाती है तो एजेंसियों को गैर-अपवादित कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजना शुरू करना होगा। खासकरके वे कर्मचारी जो जीवन या संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित नहीं हैं। ट्रंप के पहले कार्यकाल में 35 दिनों के बंद के दौरान, 340,000 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा गया था, जबकि बाकी कर्मचारियों ने सरकार के फिर से खुलने तक बिना वेतन के काम किया। 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

होर्मुज संकट पर समझौते की उम्मीद, अमेरिका-ईरान वार्ता से बढ़ी राहत की आस

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक समाधान की उम्मीद दिखाई देने लगी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबीओ ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ घंटों में बड़ी घोषणा हो सकती है।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी पर ट्रंप का आया बयान, सुरक्षाबलों की सराहना की

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के पास रविवार को गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे।

पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा सुसाइड अटैक, आत्मघाती हमले में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक किया गया। इस भीषण धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट रेलवे क्षेत्र के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast