
वाशिंगटन, डी.सी: भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षको लेकर एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पहलागाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात काफी गंभीर हो गए, लेकिन मेरे दखल से दोनों देशों के बीच तनाव टल गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, "हमने कई युद्ध रोके। और ये गंभीर युद्ध थे, भारत और पाकिस्तान, जो चल रहे थे। वहां से विमान गिराए जा रहे थे। मुझे लगता है कि पाँच जेट मार गिराए गए थे। ये दो गंभीर परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, और वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। आप जानते हैं, यह युद्ध का एक नया रूप लगता है। आपने हाल ही में ईरान में जो किया, उसे देखा, जहां हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया... लेकिन भारत और पाकिस्तान इस पर लड़ रहे थे, और वे आगे-पीछे हो रहे थे, और यह बढ़ता ही जा रहा था, और हमने इसे व्यापार के माध्यम से हल किया। ट्रंप ने कहा कि हमने कहा, आप लोग एक व्यापार समझौता करना चाहते हैं। हम व्यापार समझौता नहीं कर रहे हैं अगर आप हथियार, और शायद परमाणु हथियार, दोनों बहुत शक्तिशाली परमाणु राष्ट्रों के बीच, फेंक रहे हैं।
भारत ने किया था बड़ा दावा
आपको बता दें कि सीजफायर के कुछ दिनों पहले एयर मार्शल ए.के भारती ने कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के कई ‘हाई-टेक’ लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि उन्होंने संख्या स्पष्ट नहीं की थी। वहीं, दूसरी तरफ भारत के इस दावे का पाकिस्तान खारिज किया था। इस पर उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) का सिर्फ एक विमान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके उलट पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के छह लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें राफेल भी शामिल हैं।
Leave a comment