Search KhabarFast

Press ESC to close

US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- एपस्टीन ने राष्ट्रपति बनने से रोकने की कोशिश की

US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- एपस्टीन ने राष्ट्रपति बनने से रोकने की कोशिश की

US News: जेफरी एपस्टीन मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम पर उन्होंने सफाई दी। ट्रंप ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एपस्टिन नहीं चाहता था कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 'एयर फ़ोर्स वन' पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले पर सफाई दी।

एयर फ़ोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे निर्दोष साबित कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि एपस्टीन मामले में मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है। दरअसल, जेफरी एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा था कि मैं चुनाव न जीतूं।

ट्रंप ने किया चौंका देने वाला खुसाला 

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंका देने वाला खुलासा करते हुए कहा कि जेफरी एपस्टीन उनके पॉलिटिकल करियर का सपोर्ट करने के बजाय, उनके खिलाफ काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि जेफरी एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर इस कोशिश में लगा था कि मैं चुनाव न जीत पाऊं। वह मेरी जीत के खिलाफ लड़ रहा था।

जेल में हुई एपस्टीन की मौत 

आपके बता दें कि यौन तस्करी और नाबालिगों के शोषण का जेफरी एपस्टीन पर गंभीर आरोप लग थे। जिसकी वजह से वह जेल में सजा काट रहा था। इस दौरान साल 2019 में जेल में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके हाई-प्रोफाइनल संपर्कों की वहज से पूरे विश्व में खलबली मची हुई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति पर भी कुछ गंभीर आरोप लगे थे। जिस पर ट्रंप ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगाया है।   

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Tsunami Alert In Japan: जापान में 20 अप्रैल को भीषण भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल पर देखी गई। जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है।

शांति वार्ता रद्द होते ही ओमान की खाड़ी में तनाव, ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से किया हमला

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता रद्द हो गई है। 19 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने का ऐलान किया था लेकिन, अब ईरान ने अपने प्रतिनिधि को इस्लामाबाद भेजने से मना कर दिया है।

Iran-US War: क्या फिर भड़कने वाली है जंग! US ने पकड़ा ईरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट बरकरार

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही नाजुक सीजफायर की स्थिति एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की खाड़ी के पास ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज 'तौस्का' को जबरन रोका, उसकी इंजन रूम में गोलीबारी कर उसे नुकासन पहुंचाआ और अमेरिकी मरीन ने जहाज पर कब्जा कर लिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें