Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC T20 WC: टी20 विश्व कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में मारी एंट्री

ICC T20 WC: टी20 विश्व कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में मारी एंट्री

Australia Out Of T20 WC:आईसीसी टी20विश्व कप में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। टी20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया है। वहीं, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में जगह बना ली है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होने के बाद, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाइ कर लिया।

दरअसल मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इस आधार पर जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए और उसने क्वालीफाइ कर लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ दो अंक है और अगर ऑस्ट्रेलिया अपना अगला मुकाबला भी जीत लेता है, तब उसके चार अंक होंगे। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप से बाहर हो चुका है।

17 साल बाद कंगारू बाहर  

ऑस्ट्रेलिया 17 साल बाद ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया है। ऑस्ट्रेलिया इससे पहले 2009 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था। 2021 का टी20 विश्व चैंपियन की उम्मीदें आयरलैंड की जीत पर टिकी थीं लेकिन बारिश ने खेल खराब कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हार का स्वाद चखना पड़ा। वहीं, तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब ऑस्ट्रेलिया को ओमना के साथ भिड़ना है। ऑस्ट्रेलिया के हार का कारण उसके दिग्गज खिलाड़ियों का चोटिल होना भी है।

जिम्बाब्वे और श्रीलंका की होगी टक्कर

जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन दमदार रहा है। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमना को 103 रनों पर रोक दिया था। उसके बाद मात्र 13.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके बाद जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट पर 169 रन बनाए थे। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 146 रनों पर ढेर हो गया था। उस मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि जिम्बाब्वे का तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया। तीसरा मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ होना था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast