Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रेम विवाह से नाराज ससुराल वालों ने दामाद का रेता गला, भाई पर भी किया जानलेवा हमला

प्रेम विवाह से नाराज ससुराल वालों ने दामाद का रेता गला, भाई पर भी किया जानलेवा हमला

UttarPradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा में प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने 25 वर्षीय युवक की हत्या की। विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर पहले पिटाई की। उसके बाद चाकू गोदा और गला काटकार हत्या कर दी।

वहीं, बीच-बीचाव करने गए मृतक के भाई पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामसागर पीलीभीत के माधौटांडा का रहने वाला है। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था।

प्रेम विवाद के कारण हत्या

बता दें कि मृतक युवक और कामिनी ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने पहले मंदिर में फिर उसके बाद कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों पीलीभीत में रहने लगे थे। कुछ समय बाद कामिनी के परिजन रीति-रिवाज से शादी कराने का बहाना बनाकर उसके मायके लालता खेड़ा ले आए। इसके बाद उन्होंने कामिनी पर रामसागर से रिश्ता खत्म करने के लिए दवाब डाला और उसकी दूसरी शादी तय करने का फैसला किया। हालांकि इस दौरान कामिनी और रामसागर के बीच बातचीच होती रही।

मृतक के भाई ने क्या

मृतक के भाई राहुल गौतम के मुताबिक के मुताबिक, 16 फरवरी को कामिनी के पिता भीमा, भाई सुमित, अमित और रिश्तेदार पंकज उर्फ बल्ले ने रामसागर को लालता खेड़ा बुलाया। सोमवार यानी 16 फरवरी को देर रात रामसागर अपने भाई राहुल के साथ बाइक से गांव आया। वहां आरोपियों ने बातचीत के बहाने रामसागर को गांव से बाहर ले जाकर रिश्ता खत्म करने के लिए कहा। लेकिन रामसागर ने ऐसा करने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने रामसागर के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुमित ने चाकू से उसके सीने और पेट पर हमला किया। उसके बाद गला काट दिया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें