
Ajit Pawar's Plane Crash:महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना पर बड़ा खुलासा हुआ है। विमान दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेसटिगेशन ब्यूरो ने अपनी जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है।
AAIB के मुताबिक, विमान में लगे दोनों वॉइस रिकॉर्डर दुर्घटना के बाद लगी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई थी। AAIB का कहना है कि जांच पूरी तरह से निर्धारित नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर की जा रही है।
28 जनवरी को हुआ था हादसा
बता दें कि अजित पवार का निधन 28 जनवरी को बारामती में हुआ था। वह बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। 28 जनवरी की सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान लगभग 8:46 में बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11पर लैंडिंग के दौरान बेकाबू होने के कारण क्रैश हो गया। विमान के जमीन से टकराते ही एक के बाद एक कई धमाके हुए। क्रैश होने के बाद विमान में आग लगी। जिसके कारण विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला।
अजित पवार के अलावा पांच की मौत
विमान हादसे में अजित पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और चालक दल के 2 सदस्यों की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर पांच लोगों की जान गई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में दुर्घटना की संभावित वजह लो विजिबिलिटी और घना कोहरा बताया गया था। अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकाने तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया था। वहीं, अजित पवार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया था।
Leave a comment