Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War:आज ईरान के लिए कयामत की रात! डोनाल्ड ट्रंप ने दी सभ्यता खत्म करने की धमकी

US-Iran War:आज ईरान के लिए कयामत की रात! डोनाल्ड ट्रंप ने दी सभ्यता खत्म करने की धमकी

US-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते छह हफ्ते से जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जिसकी मियाद खत्म होने जा रही है लेकिन, उससे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सबसे बड़ी धमकी दी है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सभ्यता को खत्म करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। जिसे वापस नहीं लाया जा सकेगा। उन्होंने काहा कि मैं ऐसा करना नहीं चाहता लेकिन शायद ऐसा होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान में शासन बदल गया है। अब वहां पहले की तुलना में स्मार्ट और कम कट्टरपंथी लोग हैं। किसे पता है कि कुछ क्रांतिकारी कदम उठा लिया जाए। आज रात पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और मौत का ताडंव आखिरकार खत्म होगा। 

ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार को लेकर समझौता करना होगा या या फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना होगा। ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया जाएगा। 

Also read: अमेरिका-ईरान के बीच होगा 45 दिन का युद्धविराम? ट्रंप की धमकी के बाद आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। तब से लेकर अब तक एक महीन से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन न अमेरिका-इजरायल पीछे हटने को तैयार है, ना ही ईरान टस से मस हो रहा है। युद्ध में अब तक ईरान अपने बड़े-बड़े लीडर को खो चुका है। अमेरिका भी अपने कई लड़ाकू विमानों को खो चुका है। यहां तक की ईरान में अमेरिका के दो पायलट फंस गए थे लेकिन, अमेरिका ने जांबाजी दिखाते हुए दोनों का रेस्क्यू कर लिया। अब इजरायल ने अमेरिका के ट्रेन नेटवर्क को खत्म करने की धमकी दी है। 

इजरायल ने भी ईरान को दी धमकी 

इजरायल की सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रिय नागरिकों आपकी सुरक्षा की खातिर हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस वक्त से रात 9 बजे तक ईरान में ट्रेन का उपयोग करने से बचे। ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन को खतरे में डालती है। यानी साफ है कि इजरायल ने ईरान के ट्रेन नेटवर्क को खत्म करने का मन बना लिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात, भारत-इटली संबंधों को मिला ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा

नरेंद्र मोदी  और जिऑर्जीअ  मेलोनी की रोम में हुई मुलाकात के बाद भारत और इटली के रिश्तों को नई मजबूती मिली है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस बयान में द्विपक्षीय संबंधों को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक ले जाने की घोषणा की।

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, ISI भी नहीं बचा पाई

Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pok: 14 फरवरी 2019 में CRPF के काफिले पर आंतकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले मास्टर माइंड आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) गोली मार कर हत्या कर दी गई।

भारत दौरे से पहले रुबियो का बड़ा बयान, कहा - जितना तेल लेना चाहे, अमेरिका...

रशियन ऑयल को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी खींचतान के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका के नेता मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत जितना चाहे उतना तेल रूस से खरीद सकता है। इस बयान के बाद वैश्विक ऊर्जा राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast