पन्नू की हत्या मामले में अमेरिकी कोर्ट का भारत सरकार को समन, विदेश मंत्रालय ने दी तीखी प्रतिक्रिया

India Reacted On American Court Summon: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या मालमे ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। अब पन्नू की हत्या मालमे में अमेरिकन कोर्ट ने भारत को समन जारी किया है। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि ये अनुचित और निराधार आरोप है।
उन्होंने कहा कि जब मामला दर्ज हो गया है तो हम अपने विचार नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपका ध्यान इस मामले के पीछे आकर्षित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं इस फैक्ट को भी सामने रखना चाहूंगा। जो पन्नू जिस संगठन को लीड करता है। वह एक गैरकानूनी है। जिस पर यूएपीए के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। संगठन पर राष्ट्र विरोधी गतिविधि में भाग लेने का आरोप है।
अमेरिकन कोर्ट ने भेजा समन
न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की कोर्ट ने भारत सरकार को समन भेजा है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार , पूर्व रॉ चीफ सामंत गोयल को समन किया गया है। हत्या के मामल में आरोपी निखिल गुप्ता और विक्रम यादव को भी समन भेजा गया है। बता दें कि निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश करन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से गिरफ्तार किया गया था।
कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू
बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। वह आतंकवाद के आरोपों में भारत में वॉन्टेड है। पन्नू खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया के रूप में काम करता है। खालिस्तान समर्थक पन्नू पेशे से वकील है और अलग सिख देश खालिस्तान की मांग को लेकर जनमत संग्रह का एक प्रमुख आयोजक रहा है।
Leave a comment