
US Citizenship: बसने के लिए भारतीयों के लिए अमेरिका सबसे पहली पसंद बनते जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में 59,000 से अधिक भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की है। इसमें भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वालों में दूसरे स्थान पर हैं।
59,000 से ज्यादा भारतीयों ने नागरिकता प्राप्त की है
अमेरिका के सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (USCIS) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष 8.7लाख विदेशी ने अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की। इसमें से 1.1 लाख से अधिक नागरिकों में मैक्सिको से आए हैं, जिन्होंने अब अमेरिकी नागरिकता हासिल की है। इसके बाद, 59,100 भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की है। इसके अलावा, 44,800 फिलिपींस और 35,200 डोमिनिकन रिपब्लिक के नागरिकों ने भी अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की है।
अमेरिका की नागरिकता के लिए आवश्यक है कि इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट (INA) में निर्दिष्ट पात्रताओं को पूरा किया जाए। किसी विदेशी नागरिक को नागरिकता हासिल करने के लिए कम से कम पांच साल तक अमेरिका में वैध स्थायी निवासी होना आवश्यक है। यदि कोई विदेशी नागरिक किसी अमेरिकी के साथ विवाह करता है, तो उसे तीन साल तक वैध स्थायी निवासी होना अनिवार्य होता है।
लाख भारतीय ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे
अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने से पहले, किसी विदेशी को ग्रीन कार्ड प्राप्त करना आवश्यक है, जिसे परमानेंट रेसिडेंट कार्ड भी कहा जाता है। हर देश के लिए ग्रीन कार्ड के लिए अलग-अलग कोटा होता है। पिछले साल अक्टूबर में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 11लाख भारतीय ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।
अमेरिका में 48 लाख हैं भारतवंशी
अनुमान है कि अमेरिका में 2.35 करोड़ लोग एशियाई मूल के हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 52 लाख नागरिक चीनी मूल के हैं। दूसरे स्थान पर हैं भारतवंशी, जिनकी आबादी लगभग 48 लाख है, जिनमें 16 लाख से अधिक वीजा होल्डर हैं, जबकि 10 लाख से अधिक ऐसे हैं जिनका जन्म सीधे अमेरिका में हुआ है।
Leave a comment