राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद बवाल! उत्तर प्रदेश में किसानों ने खोला मोर्चा

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद बवाल! उत्तर प्रदेश में किसानों ने खोला मोर्चा

Rakesh Tikait Arrested:किसान नेता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। 30 मार्च को राकेश टिकैत कि गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। लखनऊ में कि बीकेयू कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

वहीं, मुरादाबाद में भी बीकेयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला। गुस्साए किसानों ने मुरादाबाद के अलग-अलग थानों पर प्रदर्शन किया और टिकैत की रिहाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश टिकैत किसानों की समस्या को लेकर ओडिशा में चल रहे आंदोलन को मजबूत करने था रहे थे लेकिन, उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

टिकैत की रिहाई की मांग                 

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक राकेश टिकैत रिहा नहीं होंगे, उनका प्रदर्शन चलता रहेगा। राकेश टिकैत की गिरफ्तारी गलत है और यह किसानों की आवाज दबाने की कोशिश है। गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ और बिजनौर में भी बीकेयू के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मवाना में किसानों ने सीओ दफ्तर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

ओडिशा में किसानों का प्रदर्शन

बता दें कि भुवनेश्वर में किसानों का आंदोलन 22 मार्च से जारी है। किसान अपनी कई मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग इलाकों से किसान भुवनेश्वर पहुंचे और आंदोलन में शामिल हुए। इसी आंदोलन को समर्थन देने के लिए राकेश टिकैत भी भुवनेश्वर पहुंचे थे लेकिन, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।

राकेश टिकैत क्या बोले

बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह पिछले 10 दिनों से एक यात्रा चली हई है। जिसमें किसान, आदिवासी, भूमिहीन किसान सरकार के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग के बाद सरकार को अपनी चिट्ठी देंगे और इसपर बातचीत होगी।

Leave a comment