Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के इन जिलों में बारिश को लेकर IMD ने दी चेतावनी, जानें कब तक होगी बारिश?

हरियाणा के इन जिलों में बारिश को लेकर IMD ने दी चेतावनी, जानें कब तक होगी बारिश?

Haryana Weather Update: देश के अधिकतर राज्यों में इस समय बारिश तबाही मचा रही है। जिसकी वजह से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में शाम 6 बजे के बाद भारी बरिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में बारिश के साथ 5 से 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। साध ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बढ़ी बिजली की मांग

मौसम विभाग कीओर से कहा गया है कि हरियाणा में अब तक मानसून का 75प्रतिशतकोटा पूरा हो चुका है। लेकिन मानसून के मौसम में अब तक 347.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो 266.5 मिलीमीटर से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। मानसून के मौसम में हरियाणा में 460 मिलीमीटर बारिश हुई है। साथ ही बिजली की कमी अगस्त के महीने में ज्यादा हुई है। अगस्त महीने में बिजली की मांग 12 अगस्त तक 25.32 करोड़ यूनिट तक जा पहुंच गई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast