Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, 200 मीटर तक भागता रहा छात्र, चाकुओं से गोदकर हत्या

यूपी के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, 200 मीटर तक भागता रहा छात्र, चाकुओं से गोदकर हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान सूर्या के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

200 मीटर तक जान बचाने के लिए दौड़ता रहा छात्र

जानकारी के अनुसार, गुरुवार (28 मई) शाम करीब 3:30 बजे सूर्या पर चाकुओं से हमला किया गया। आरोप है कि असद नामक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सूर्या पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। हमले के बाद सूर्या अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण रास्ते में गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पहले उसका उपचार शुरू हुआ। बाद में उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार (29 मई) दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुरानी रंजिश को माना जा रहा कारण

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूर्या और आरोपी असद के बीच करीब आठ महीने पहले मारपीट हुई थी। इसके बाद असद का परिवार इलाके से कहीं और चला गया था, लेकिन वह समय-समय पर अपने दोस्तों के साथ नवनीत विहार आता-जाता रहता था।

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते साजिश रचकर सूर्या को बुलाया और फिर उस पर हमला कर दिया।

इलाके में तनाव, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

घटना के बाद नवनीत विहार और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मृतक सूर्या के घर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर जानकारी देते हुए इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 28 मई को एक युवक के चाकू लगने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान 29 मई को युवक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: पुलिस की गोली का शिकार हुआ बिहार का कुख्यात, मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आकाश कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, जानें आज के ताजा रेट्स

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मजबूत वैश्विक संकेतों, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीद और घरेलू बाजार में बढ़ती शादी-ब्याह की मांग के चलते कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast