Search KhabarFast

Press ESC to close

1 जून से LPG उपभोक्ताओं के लिए नए नियम, PNG वाले घरों का गैस कनेक्शन हो सकता है बंद

1 जून से LPG उपभोक्ताओं के लिए नए नियम, PNG वाले घरों का गैस कनेक्शन हो सकता है बंद

LPG New Rules: देश में रसोई गैस के उपयोग को लेकर सरकार और तेल कंपनियां नए नियम लागू करने की तैयारी में हैं। 1 जून से कुछ ऐसे बदलाव लागू हो सकते हैं, जिनका असर लाखों एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। खास तौर पर उन परिवारों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिनके पास पीएनजी (PNG) और एलपीजी दोनों कनेक्शन मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद भी एलपीजी सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। इसी को देखते हुए तेल वितरण कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान शुरू कर दी है।

कनेक्शन रद्द होने की संभावना

नए नियमों के तहत जिन क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है और परिवार ने पीएनजी कनेक्शन ले लिया है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो एलपीजी की आपूर्ति बंद होने या कनेक्शन रद्द होने की संभावना बताई जा रही है। तेल कंपनियां घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए डिजिटल डेटाबेस को एकीकृत कर रही हैं। इससे एक ही पते पर पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं की आसानी से पहचान की जा सकेगी।

एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में भी बदलाव

बताया गया है कि पीएनजी कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के भीतर एलपीजी कनेक्शन बंद करने की सलाह दी गई है। हालांकि जरूरत पड़ने पर भविष्य में एलपीजी कनेक्शन दोबारा सक्रिय कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पीएनजी की सुविधा नहीं है। इसके अलावा एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर रिफिल का अंतराल 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन तक हो सकती है।

उपभोक्ताओं को दी गई ये सलाह

सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक परिवार को साल में 12 रियायती घरेलू सिलेंडर ही मिलेंगे। इसके बाद अतिरिक्त सिलेंडर बाजार मूल्य पर उपलब्ध होंगे। वहीं, नए एलपीजी कनेक्शन लेने पर सुरक्षा जमा राशि, रेगुलेटर, पाइप और इंस्टॉलेशन शुल्क में भी बदलाव लागू किए जा सकते हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी कार्रवाई से पहले अपने गैस वितरक या संबंधित कंपनी से आधिकारिक जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Also read: कोलकाता में आंधी-बारिश का कहर...सात लोगों की मौत, उड़ान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक में बदलाव के बाद कांग्रेस आलाकमान उठाने जा रहा बड़ा कदम, इन राज्यों के संगठन में फेरबदल की तैयारी

Transition In Congress State Unit:कर्नाटक में बदलाव के साथ ही कांग्रेस ने अन्य राज्यों के संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मकम फेरबदल की तैयारी कर रही है।

DSSSB ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जून से सितंबर तक होंगी कई भर्ती परीक्षाएं

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जून से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की आहट तेज! आर्मी चीफ बोले- युद्ध के लिए तीनों सेनाएं हो रहीं एकजुट

Army Chief On Operation Sindoor 2.0: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्ववेदी के एक बयान फिर से ऑपरेशन 2.0 की तैयारी की आहट को हवा दे दी है। 30 मई को सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत ऑपरेशन 2.0 की तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सेना ने जो रुख अपनाया था, वह अभी भी कायम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast