Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: पुलिस की गोली का शिकार हुआ बिहार का कुख्यात, मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

Bihar News: पुलिस की गोली का शिकार हुआ बिहार का कुख्यात, मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आकाश कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल अपराधी की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आकाश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ समेत गोपालगंज पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया जाता है कि हाल ही में आकाश कुमार ने थावे के एक स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर उसने व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देते हुए 60 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद हथियार की बरामदगी के लिए उसे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास ले जाया गया। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आकाश कुमार के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। घायल अपराधी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

आकाश कुमार पर थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या सहित कई संगीन मामलों में संलिप्तता का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पिछले करीब पांच वर्षों से कानून की गिरफ्त से बचता आ रहा था और हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं। मुठभेड़ के बाद जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HSSC ने कांस्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दिया आखिरी मौका, 1 से 5 जून तक होगा विशेष PMT

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के दौरान निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके थे। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए विशेष PMT कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको वैन, 3 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लाक में शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे बड़ा हादसा हुआ। ल्वाणी गांव के पास जंगल क्षेत्र में एक ईको वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन गंभीर घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जांच में जुट गई। साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast