UP News: शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग गंभीर रुप से घायल

UP News: शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग गंभीर रुप से घायल

Minister Gulabo Devi Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर शिक्षा मंत्री के काफिले में चल रही गाडियां आपस में टकरा गईं। हादसे में मंत्री गुलाबो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री गुलाबो देवी का काफिला दिल्ली से बिजनौर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।मंत्री और ड्राइवर को रामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे। CMO डॉक्टर सुनील त्यागी की टीम मंत्री का इलाज कर रही है। मंत्री के सिर की MRI कराई जा रही है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी मिली है कि हाइवे पर मंत्री गुलाब देवी के काफिले के आगे चल रही गाड़ी अचानक ब्रेक लगाकर रुक गई थी। इसकी वजह से मंत्री को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ियों को भी रुकना पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम में मंत्री का ड्राइवर कार को बैलेंस नहीं कर पाया और आगे चल रही गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में मंत्री गुलाब देवी को चोटें आई हैं। उनकी कार के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंत्री को स्कॉर्पियो में बिठाकर टोल प्लाजा से करीब एक किमी दूरी पर स्थित रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है।

Leave a comment