
UP News: यूपी के मैनपुरी के कुरावलीमें बीते मंगलवार की रात लगभग 11:30बजे थाना क्षेत्र के ग्राम आठपुरा में बृजेश पुत्र लाल सिंह जाटव के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। जिसके ऊपर रखी टीन भी गिर गई। जिससे टीन के नीचे सो रहे परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम आठपुरा निवासी बृजेश कुमार पुत्र लाल सिंह जाटव प्रतिदिन की तरह कच्ची दीवार पर रखी टीन के नीचे अपनी 40वर्षीय पत्नी रूबी,8वर्षीय पुत्र दिलीप, 13वर्षीय पुत्री देवी, 15वर्षीय पुत्री गुड़िया तथा 5वर्षीय पुत्री पल्लवी के साथ कच्ची दीवार के सहारे पड़ी टीन के नीचे सो रहा था। रात के लगभग 11:30बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई और जिसके बाद दीवार के मलबे में सो रहा परिवार दब गया। रात में ही मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा टीम को हटाकर मलबे में दबे बृजेश और उसके परिवार के सदस्यों को निकाला गया।
जांच में जुटी पुलिस
मलबे में दबने से बृजेश की पत्नी रूबी, पुत्र दिलीप तथा पुत्री देवी की मौत हो गई। बृजेश और पुत्री गुड़िया और पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर तहसीलदार अरविंद गौतम, इंस्पेक्टर ललित भाटी पहुंच गए। पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उनको जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
Leave a comment