Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: पीलीभीत में खूनी संघर्ष से मचा हड़कंप, रामलीला कमेटी की बैठक में फायरिंग, 2 की मौत

UP News: पीलीभीत में खूनी संघर्ष से मचा हड़कंप, रामलीला कमेटी की बैठक में फायरिंग, 2 की मौत

UP News: यूपी के पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में रामलीला मेला कमेटी की बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में कुनाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। गोलीबारी में दो युवकों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिरासत में तीन लोग

एसपी सुकीर्ति माधव के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करदते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और कुछ डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में रामलीला कमेटी से जुड़े विवाद की बात सामने आई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: रोहतक पुलिस के ASI पर शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में विजिलेंस की टीम ने रोहतक पुलिस के एक एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है,जो रोहतक जिले के सांपला थाने में तैनात है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को थाने से ही गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे का सहयोग करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले की शिकायत झज्जर विजिलेंस को गांव हसनगढ़ निवासी सुभाष ने दी थी।

Panchkula Encounter: लॉरेंस और आरजू बिश्नोई गैंग पर पुलिस का एक्शन, पंचकूला में 2 शूटर काबू

Panchkula Encounter: हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर-3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दो शूटर अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह को पैरों में गोली मार दी, जब उन्होंने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। दोनों लॉरेंस बिश्नोई और आरजू बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast