Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 13 October 2026: UP-बिहार से उत्तराखंड तक बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली समेत 19 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 13 October 2026: UP-बिहार से उत्तराखंड तक बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली समेत 19 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 13 October 2026: मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने 13 अक्टूबर को भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताते हुए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने और प्रतिकूल परिस्थितियां बनने की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 18 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, देवरिया, बहराइच, गोंडा, सोनभद्र, उन्नाव, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़ और मैनपुरी समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की आशंका है।

जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

देश के अन्य राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश के कई जिलों में वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने  पंजाब में भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने का संकेत दिया है। वहीं, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की भी आशंका जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 13 October 2026:देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे भारत का हाल

Kal Ka Mausam 23 October 2026:13 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम का असर हर राज्य और जिले में अलग-अलग हो सकता है।

गांधी परिवार से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में नया मोड़, AJL की संपत्तियों पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष अपनी कुर्क संपत्तियों की रिहाई की मांग करने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, यंग इंडियन, AJL और अन्य आरोपियों के खिलाफ धन शोधन की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast