Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Rate Today 13 October 2026: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today 13 October 2026: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 13 October 2026: सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 13 अक्टूबर को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,49,543 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक सोने की कीमत 1,49,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,188.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,400 रुपये सस्ता होकर सभी टैक्स सहित 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। 13 अक्टूबर की सुबह चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसके भाव में 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.09 डॉलर प्रति औंस रही। अलग-अलग स्रोतों के भाव में अंतर संभव है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट की पुष्टि जरूर करें।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के कैरेट के हिसाब से ताजा रेट भी जानिए।

दिल्ली

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,49,810 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,37,340 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,13,390 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,40,000 प्रति किलोग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,49,670 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,37,190 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,13,240 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,40,000 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,49,670 प्रति 10 ग्राम 

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,37,190 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,13,700 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,45,000 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,49,670 प्रति 10 ग्राम  

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,37,190 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,13,240 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,40,000 प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में प्रदर्शन से ₹2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित, CTI की राजनीतिक दलों से अपील- दिवाली तक न करें धरना-प्रदर्शन

दिल्ली में 10 अक्टूबर को हुए धरने-प्रदर्शन का असर कारोबार पर भी पड़ा। चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, इस दौरान राजधानी में करीब 2,000 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ।

Gold-Silver Price Today 12 October 2026: 12 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today 12 October 2026: 12 अक्टूबर को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। बाजार खुलने से पहले राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। हालांकि, पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड अलग-अलग शहरों में 2,240 रुपये तक चढ़ा, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में 2,050 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत पिछले सप्ताह 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast