Search KhabarFast

Press ESC to close

रेल के किरायों में हुई बढ़ोतरी पर मायावती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोग गरीबी और तंगी की त्रस्त जीवन की मार से अतिपीड़ित और दुखी हैं,

रेल के किरायों में हुई बढ़ोतरी पर मायावती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोग गरीबी और तंगी की त्रस्त जीवन की मार से अतिपीड़ित और दुखी हैं,

UP News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रेल के किरायों में बढ़ोतरी को लेकर मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अधिकांश लोग जब महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व कमाई घटने आदि की हर दिन की भूख-प्यास तथा गरीबी व तंगी की त्रस्त जीवन की मार से अतिपीड़ित और दुखी हैं, ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा देश में रेल का किराया बढ़ाना भी कुल मिलाकर आम जनहित के विरूद्ध व संविधान के कल्याणकारी उद्देश्य के बजाय, व्यवसायिक सोच वाला फैसला ज्यादा लगता है।

मायावती ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्र प्रथम के नाम पर आम जन का GST की तरह ही रेलवे के माध्यम से दैनिक जीवन पर बोझ बढ़ाकर उनका शोषणबढ़ाने की परंपरा घोर अनुचित है, जिस पर सरकार अगरपुनर्विचार करे तो यह बेहतर होगा। वैसे भी इस समय देश में बढ़ती गरीबी, महंगाई व सम्मान जनक स्थायी रोजगार के घोर अभाव में परिवार को पालने के लिए अपना घर छोड़कर पलायन करने की मजबूरी आदि के कारण यहां के करोड़ों लोगों के लिए यह रेल का सफर कोई फैशन, आनंद व पर्यटन नहीं है बल्कि रेल का यह अतिकष्टदायी सफर आम जरूरत व मजबूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नंदीग्राम के रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP-उत्तराखंड-बंगाल में 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election Dates: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast