Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: मथुरा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

UP News: मथुरा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

UP News: यूपी के मथुरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पारस पुत्र स्वर्गीय हरप्रसाद अपने साथी बिट्टू पुत्र जयवीर, एवं नागेश ऊर्फ दीपक पुत्र नत्थीलाल फ्लाईओवर पर होंडा एजेंसी के पास पहुँचे, तभी बाइक तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीन में से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पारस गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि को संभाला।पुलिस टीम ने घायल पारस को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

जांच में जुटी पुलिस

बताया गया है कि सभी युवक केके नगर, रांची बांगर, गिर्राज वाटिका टाउनशिप निवासी थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast