Mainpuri Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 11 लोग घायल

Mainpuri Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 11 लोग घायल

Mainpuri Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही 11 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

सुबह के करीब 4:30 बजे सभी छिबरामऊ कन्नौज के रहने वाले कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर  कुंआ पूजन में करने जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर ट्राली की लाइट खराब हो गई। तभी ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। करीब 11 लोग घायल हो गए। घटना में मरने वाली सभी महिलाएं थीं। ये सभी लोग ट्रैक्टर सवार में सवार होकर मैनपुरी के बिछुआ थाना क्षेत्र में बेलधारा गांव से अपने घर कुवरपुर जनपद कन्नौज वापस जा रहे थे।

Leave a comment