दादी ने पैसे देने से किया मना तो पोते ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

दादी ने पैसे देने से किया मना तो पोते ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

यूपी:पैसों के लिए अपनों की हत्या के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम जिस मामले के बारे में बताने जा रहे हैं उसे हैरानी के साथ-साथ रूह भी कांप जाएंगी। दरअसल यूपी में एक पोते ने अपने दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और वजह थी पेंशन के पैसे। इतना ही नहीं जब मां को बचाने के लिए पिता ने विरोध किया तो पिता पर भी हमला किया जो घायल हो गए। वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी पोता मौके से फरार हो गया।

मामला यूपी के निगोहा क्षेत्र के करनपुर गांव का है। जहां पोते ने दादी से उनकी पेंशन के रुपये मांगे थे लेकिन दादी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पोते ने गुस्से में जादी को ही कुल्हाड़ी से काट डाला। पिता ने इसका विरोध किया जिसपर बेटे ने पिता पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए और घर से फरार हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। ये शिकायत आरोपी के पिता ने की हैं।

पुलिस ने बताया कि करनपुर में शीतला देवी नाम की एक बुर्जुग महिला को उसी के पोते ने कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दी और फरार हो गया हैं। बताया जा रहा हैं कि पोते ने दादी से उसकी पेंशन के पैसे मांगे लेकिन दादी ने पैसे देने से मना कर दिया और फिर दोनों मे बेहस हुई जिसके बाद पोते को गुस्सा आया। जिसके बाद पोते ने घर के दूसरे कमरे से कुल्हाड़ी उठाई, फिर दादी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा. उस समय आरोपी के पिता और पत्नी भी वहीं मौजूद थे।

वहीं आरोपी के पिता ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन पोते के अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। पिता के गिरते ही पोते ने दादी शीतला देवी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जिससे शीतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पत्नी और बच्चों को लेकर वहां से फरार हो गया।

Leave a comment