
UP News: शादी विवाह एक ऐसा पल है। जिसे हर कोई खास ओर यादगार बनाने का प्रयास करता है। यूपी के झांसी में भी एक परिवार ने शादी को यादगार बनाने के लिए बुलडोजर से दुल्हन की विदाई कराई। ओर बाराती भी बुलडोजर पर नजर आए। शादी समारोह में लग्जरी गाड़ियों की जगह बारात ओर दूल्हा बुलडोजर से दुल्हन के घर पहुंचे। ओर धूमधाम से शादी संपन्न हुई और अंत में दुल्हन की गई। विदाई बुलडोजर पर कराई गई। जो झांसी में चर्चा का विषय बन गई।
बताया गया है कि झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के करौंदी माता के पास डेली गांव के रहने वाले आजाद राजकुमार यादव के परिवार में बेटे की शादी थी। इस दौरान परिवार के लोगो ने बताया कि इन दिनों पूरे प्रदेश में बाबा जी का बुलडोजर ट्रेंड में चल रहा है। वही उनके घर में खुद बुलडोजर है। उन्होंने सोचा कि क्यों न बुलडोजर से विदा कराई जाए। जो हमेशा के लिए यादगार होगी। हुआ भी यही बुलडोजर से विदाई पूरे झांसी में चर्चा का विषय बन गई। इसके साथ ही विदाई के समय काफिले में बुलडोजर ही बुलडोजर नजर आए। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
दूल्हा-दुल्हन जताई खुशी
दूल्हा राहुल ने कहा कि सभी लोगों को यह अनोखा आइडिया पसंद आया। परिवार के कहने पर बुलडोजरों को विदाई का हिस्सा बनाया गया। वहीं, दुल्हन करिश्मा ने भी इस अनूठी विदाई पर खुशी जताते हुए कहा कि उसे बेहद अच्छा लगा कि उसकी विदाई में बुलडोजर शामिल हुए। इस अनोखी विदाई ने झांसी के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनकर शादी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।
Leave a comment