UP CRIME: दोस्त ने दोस्त के साथ किया ऐसा काम कि अच्छे-अच्छे गैंगस्टर भी चकरा जाए

UP CRIME: दोस्त ने दोस्त के साथ किया ऐसा काम कि अच्छे-अच्छे गैंगस्टर भी चकरा जाए

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दोस्त ने ही अपना चेहरा छुपा कर की थी अपने दोस्त से करीब 44 लाख 93 हजार की लूट। पुलिस ने अब इस लूट का खुलासा किया है। जिसमें अनपढ़ लुटेरों ने इस तरीके से इस साजिश को रचा था कि अच्छे-अच्छे गैंगस्टर भी चकरा जाए।

गाजियाबाद थाना नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस गिरफ्त ने आरोपी आतिफ को गिरफ्तार किया। महज आठवीं क्लास पास आतिफ ने जिस तरीके से इसने 45 लाख की लूट को अंजाम दिया था उससे पुलिस भी चकरा गई। आतिफ के साथ अन्य आरोपी जो खड़े हैं उनमें आमिर 6 कक्षा पास है,  नदीम अनपढ़ और दानिश अनपढ़ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरअसल आतिफ उर्फ युसूफ को पता था कि उसका दोस्त फरमान भारी संख्या में पैसे लेकर दिल्ली से गाजियाबाद आता है।

इसीलिए आतिफ उर्फ युसूफ ने लूट की घटना का प्लान बनाया और 19 दिसंबर को आतिफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरमान से 44 लाख 93 हजार रुपए लूट लिए। आतिफ फरमान के सामने पहचाना ना जाए इसीलिए आतिफ ने हेलमेट लगाया हुआ था और अपना पूरा मुंह ढका हुआ था। आतिफ ने पिस्टल दिखाकर अपने तीन साथियों के साथ शीशा तोड़ के गाड़ी में से यह पैसा निकाला था।

इस लूट की साजिश आतिफ में काफी समय पहले से ही शुरू कर दी थी। आतिफ ने लगातार अपने बदमाश साथियों के साथ फरमान की रेकी की थी। साथ ही लूट के लिए बाइक गौतम बुध नगर से चोरी करवाई थी। जिससे वह पकड़ा ना जाए। इसके अलावा जिसने कंट्री मेंड पिस्टल का इंतजाम किया था साथ ही जिस ने बाइक चुराई थी उनको बराबर का हिस्सेदार रखने का आतिफ ने प्लान बनाया था।

फिलहाल चार आरोपी इस मामले में फरार हैं हालांकि पुलिस ने इसमें से लूटे हुए 22 लाख ₹45 हजार  बरामद कर लिए हैं। वही फरमान को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि उसके साथ उसके दोस्त नहीं इस लूट को अंजाम दिया था

Leave a comment