UP Byelection Result: सीएम योगी ने ले लिया अयोध्या की हार का बदला, 32 साल बाद कुदंरकी सीट पर लहराया परचम

UP Byelection Result: सीएम योगी ने ले लिया अयोध्या की हार का बदला, 32 साल बाद कुदंरकी सीट पर लहराया परचम

Uttar Pradesh BYelection Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इसमें कुछ सीटों के नतीजे भी आ गए हैं। बता दें कि करहल सीट पर सपा ने कब्जा किया है, तो भाजपा एक कदम और आगे निकली। बता दें कि मुरादाबाद की मुस्लिम बाहुल्य सीट पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। बता दें कि भाजपा ने 32 साल बाद कुंदरकी सीट पर जीत की ओर अग्रसर है। इस उपचुनाव को दो साल बाद होने वाला उपचुनाव का सेमीफानइल माना जा रहा है।

बता दें कि कुंदरकी सीट से भाजपा के रामवीर सिंह एक लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है। वह लगभग जीत के करीब हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने इस सीट से हाजी रिजवान को टिकट दिया था। सबसे बड़ी बात 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में ये सीट भाजपा हार गई थी।             

सीएम योगी ने संभाली थी कमान                         

लोकसभा चुनाव में मिली असफलता के बाद सीएम योगी ने उपचुनाव के लिए खुद कमान संभाल रखी थी। वह लगातार सभी 9 सीटों पर कैंपेन कर रहे थे। यहां तक की उन्होंने     30 लोंगो की टीमें तैयार कर ली थी। जिसमें मंत्री से लेकर विधायक तक शामिल थे। खुद सीएम योगी सभी विधानसभा में जाकर विपक्षी द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर कर रहे थे। इसके अवाला सीएम योगी के "बंटोंगे तो कटोंगे" वाला नारा भी हिट हो गया है। यूपी उपचुनाव के नतीजे कम से कम इस बात की गवाही दे रहे हैं।                 

32 साल बाद कुंदरकी में भाजपा                    

मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में भाजपा ने आखिरी बार 1993 में जीत हासिल की थी। इस सीट पर 65 फीसदी मुसलमानों की आबादी है। ये सीट सपा का गढ़ भी कहा जाता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा ने यहां से जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार भाजपा बाजी मारती हुई दिख रही है। बता दें कि, इस बार के उपचुनाव में कुंदरकी उपचुनाव में 57.7 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।   

Leave a comment