सगे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये काम

सगे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये काम

लखनऊ: यूपी की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया हैं। बता दें कि ऑनर किलिंग के चलते भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया था। बताया जा रहा हैं कि सगे भाई ने बहन की गला दबा कर हत्या की थी।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को कमरे में ही दफ्न कर दिया पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के परली गांव में हिमांशु सिंह नाम के 23 वर्षीय भाई ने अपनी ही 20 वर्षीय बहन को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा हैं कि अपनी बहन के संबंधों को लेकर हिमांशु सिंह नाराज था और उसने गला दबा कर मार डाला. हिमांशु ने न सिर्फ बहन की हत्या की बल्कि उसके शव को घर के कमरे में ही दफ्न कर दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही हिमांशु सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी के मुताबिक  दोनों भाई बहन पिछले 6 साल से एक साथ रहते थे। दोनों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी। दोनों भाई-बहन में अक्सर विवाद हुआ करता था. जिसके चलते कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन को गला दबाकर  मौत के घाट उतार दिया।

Leave a comment