UP News: यूपी के बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक को टक्कर मार कर भाग रहा ट्रक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
यहां हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालो की पहचान हो चुकी है। कोर्रही गांव की ममता (48), राकेश (45), शहबाज (12) और मुबीन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वहीं सोहनलाल (50), उनकी पत्नी बौरी (49), बेटी शिवकली (17), शबाना (40) और उनकी तीन महीने की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इजाल के दौरान दो और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बाकि लोगों को इलाजा किया जा रहा है। साथ कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
मौके से फरार हुआ ट्रक चालक
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना बिसंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हालत को संभालने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की है।
मामले की जांच जारी
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि ट्रक चालक पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा था। इसी दौरान ट्रक बेकाबू होकर ई-रिक्शा से भिड़ गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।