UP News: एक दूसरे के नहीं हो सके प्रेमी युगल, लगाया मौत को गले; इलाके में हड़कंप

UP News: एक दूसरे के नहीं हो सके प्रेमी युगल, लगाया मौत को गले; इलाके में हड़कंप

UP News: यूपी के जनपद बहराइच के खैरीघाट इलाके में एक युवक और युवती द्वारा अलग अलग पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के बांस गढ़ी गांव के महन्त पुरवा में रहने वाले एक 20वर्षीय युवक और पड़ोस की एक युवती का शव सौ मीटर की दूरी पर अलग अलग पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि एक ही गांव के प्रमुख और अंजली के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। वहीं 1महीने पहले अंजली की शादी परिजनों ने किसी अन्य जगह पर तय कर दी। जिसकी वजह से दोनों काफी परेशान थे। अंजली अपने ससुराल से मायके आयी हुई थी। इसी बीच मौका पाकर दोनों प्रेमी युगल ने जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से मौत को गले लगा लिया।

परिजनों में मचा कोहराम

इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a comment