सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की बढ़ाई सुरक्षा

सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की बढ़ाई सुरक्षा

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई। खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन पर सवार दो हमलावरों ने फायरिंग की। यह घटना सुबह करीब 4.51 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात लोगों ने चार राउंड की फायरिंग

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सलमान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने चार राउंड फायरिंग की। फिलहाल बांद्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच और कई पुलिस टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। इसके अलावा पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है।

पहले सलमान खान को मिल चुकी है धमकी

इससे पहले 2022 में सलमान खान के पिता घर के बाहर जॉगिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक खत के जरिए धमकी दी गई थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाद में नवंबर 2023 में उन्हें एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसके अलावा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। ऐसे में एक बार फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की बढ़ाई सुरक्षा

इस बीच मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और ATS की टीमें फिलहाल सलमान के घर के बाहर आगे की जांच कर रही हैं। गैलेक्सी के बाहर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और हमलावर हवा में गोलियां चलाकर भाग गए हैं। बता दें, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Leave a comment